शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गोरखपुर हादसा: सीएम योगी के निर्देश पर प्रिंसिपल, पुष्पा सेल्स और डॉ. कफील पर FIR

· · 1 मिनट

गोरखपुर हादसा: सीएम योगी के निर्देश पर प्रिंसिपल, पुष्पा सेल्स और डॉ. कफील पर FIR

लखनऊ। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत को लेकर मुख्य सचिव ने जांच की रिपोर्ट आज शाम सरकार को सौंप दी थी, जिसके बाद सीएम योगी ने प्रिंसिपल समेत छह लोगों के खिलाफ FIR का न‌िर्देश दे दिया है।

एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव राजीव कुमार की अगुवाई वाली उच्चस्तरीय समिति ने आज शाम को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। इसके बाद मामले के दोषी लोगों के खिलाफ कार्वाई का रास्ता साफ हो गया है।

रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई थी। सीएम योगी ने जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश द‌िए हैं। इस मामले में अपर मुख्य सच‌िव च‌िक‌ित्सा श‌िक्षा अनीता भटनागर जैन को हटा द‌िया गया है। उनको डीजी ट्रेन‌िंग बना द‌िया गया है। उनकी जगह रजनीश दुबे को अत‌िरिक्त प्रभार द‌िया गया है।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर हादसा : बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की पत्नी डॉ. पूर्णिमा भी निलंबित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत 12 अगस्त को मुख्य सचिव की अगुवाई में एक जांच समिति गठित की थी और उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में गत 10-11 अगस्त की रात को संदिग्ध हालात में बड़ी संख्या में मरीज बच्चों की मौत की जांच का जिम्मा सौंपा गया था।

मालूम हो कि गत 10-11 अगस्त की रात को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संदिग्ध हालात में करीब 60 बच्चों की मौत हुई थी। ऐसे आरोप लगाए गए थे कि यह घटना ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई। हालांकि राज्य सरकार ने इन दावों को गलत बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें:गोरखपुर त्रासदी : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रिपोर्ट ने खोली सरकारी व्यवस्था की पोल

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख