शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आगरा: पटरी से उतरी गोंडवाना एक्सप्रेस, दिल्ली- आगरा रूट प्रभावित

· · 1 मिनट

आगरा: पटरी से उतरी गोंडवाना एक्सप्रेस, दिल्ली- आगरा रूट प्रभावित

ट्रेनों के पटरी से उतरने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार को देर रात भी एक ट्रेन पटरी से उतर गई। ये घटना आगरा-मथुरा बॉर्डर के पास जलालपुर गांव के करीब हुई। दिल्ली से आगरा आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस की एक बोगी से उतरने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हादसे की खबर मिलने पर आगरा से दुर्घटना राहत ट्रेन, मेडिकल टीमें और रेलवे अफसर पहुंच गए थे। हादसे के वक्त ट्रेन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। तभी ट्रेन पटरी से उतर गई, लेकिन कुछ अधिकारियों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि रेलवे स्टाफ की सतर्कता की वजह से बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। रेलवे स्टाफ को फरह स्टेशन के पास ट्रेन में कुछ तकनीकी गड़बड़ी देखी थी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ये हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ।

ये भी पढ़ें- चित्रकूट रेल हादसा : डॉयल 100 की तत्परता ने बचाई ट्रेन हादसे में हुए घायलों की जान

गोंडवाना एक्सप्रेस उतरी गई पटरी से एक दूसरे रेलवे अधिकारी ने बताया कि जब दिल्ली से आगरा आ रही गोंडवाना एक्सप्रेस पटरी से उतरी तो एक जोरदार झटका महसूस हुआ, लेकिन किसी को इसमें चोट नहीं आई। इस हादसे की वजह से काफी देर तक दिल्ली-आगरा रूट भी प्रभावित हुआ। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनें लेट हो गई।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख