शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: नौसेना में अग्निवीर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें योग्यता, अंतिम तारीख और अप्लाई करने का तरीका

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (अप्रेंटिस) 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 29 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें कौन कर सकता है आवेदन, क्या है पात्रता, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

· · 4 मिनट

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026: नौसेना में अग्निवीर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें योग्यता, अंतिम तारीख और अप्लाई करने का तरीका

भारतीय नौसेना (Indian Navy) में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (अप्रेंटिस) 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

नौसेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 जून 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती भारतीय नौसेना के अग्निवीर अप्रेंटिस कार्यक्रम के तहत की जा रही है।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (अप्रेंटिस) 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 5 जून 2026 से हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जून 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं।

भर्ती से जुड़ी गतिविधिमहत्वपूर्ण तारीख
भर्ती का नामअग्निवीर (अप्रेंटिस) 01/2027 और 02/2027 बैच
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख5 जून 2026
आवेदन करने की अंतिम तारीख29 जून 2026 (शाम 5 बजे तक)
आवेदन सुधार विंडो6 जुलाई 2026
पहले चरण की परीक्षा (INET)अगस्त 2026
INET परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावित तारीखअगस्त के अंत / सितंबर 2026 की शुरुआत
01/2027 बैच के लिए चरण-2 प्रक्रियाअक्टूबर 2026
01/2027 बैच की ट्रेनिंग शुरू होने की संभावित तारीखदिसंबर 2026
02/2027 बैच के लिए चरण-2 प्रक्रियामार्च 2027
02/2027 बैच की ट्रेनिंग शुरू होने की संभावित तारीखमई 2027

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी।

Indian Navy Agniveer Apprentice के लिए पात्रता क्या है?

शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए और उसमें भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

डिप्लोमा इन ट्रेड में होना चाहिए:

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  • प्रोडक्शन इंजीनियरिंग
  • मेटलर्जी
  • इंस्ट्रूमेंटेशन
  • मेकाट्रॉनिक्स सहित अन्य संबंधित ट्रेड

उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए?

Agniveer Apprentice 01/2027 बैच: उम्मीदवार का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए।

Agniveer Apprentice 02/2027 बैच: उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

Indian Navy Agniveer Apprentice भर्ती में चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।

चरण-1: INET ऑनलाइन परीक्षा

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
  • परीक्षा में अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और डिप्लोमा ट्रेड से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी।

चरण-2: फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा

INET परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) में पुरुष उम्मीदवारों को:

  • 1.6 किलोमीटर दौड़: 6 मिनट 30 सेकंड
  • उठक-बैठक: 20
  • पुश-अप: 15
  • शिट-अप: 15 पूरा करना होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट होगा।

आवेदन कैसे करें? जानें पूरा प्रोसेस

रजिस्ट्रेशन करने के चरण: उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Register” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. Agniveer Apprentice (AVR) के रूप में नया रजिस्ट्रेशन करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें।
  5. INET 2/2026 आवेदन फॉर्म भरें।
  6. मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन शुल्क कितना है?

उम्मीदवारों को पहले चरण की INET परीक्षा के लिए 550 रुपये परीक्षा शुल्क + 18 प्रतिशत GST का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

अग्निवीर अप्रेंटिस को मिलेगा कितना वेतन?

अग्निवीर अप्रेंटिस को शुरुआती पैकेज के रूप में 30,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा जोखिम, कठिनाई, पोशाक और यात्रा भत्ते भी दिए जाएंगे। चार साल की सेवा पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को सेवा निधि पैकेज भी मिलेगा।

कहां होगी ट्रेनिंग?

चयनित उम्मीदवारों की ट्रेनिंग INS चिल्का, ओडिशा में आयोजित की जाएगी। 01/2027 बैच की ट्रेनिंग दिसंबर 2026 और 02/2027 बैच की ट्रेनिंग मई 2027 में शुरू होने की संभावना है।

जरूरी सलाह

उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर दें। आवेदन में गलत जानकारी या गलत दस्तावेज पाए जाने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख