रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सरकारी नौकरी का मौका! KEA ने कृषि अधिकारी और सहायक कृषि अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने की अंतिम तारीख

कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी ने कृषि अधिकारी और सहायक कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती शुरू की है। योग्य उम्मीदवार 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के कृषि विभाग में ग्रुप-बी पदों के लिए है।

· · 2 मिनट

सरकारी नौकरी का मौका! KEA ने कृषि अधिकारी और सहायक कृषि अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने की अंतिम तारीख

कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA)ने कृषि अधिकारी (Agriculture Officer) और सहायक कृषि अधिकारी (Assistant Agriculture Officer) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के कृषि विभाग में ग्रुप-बी पदों के लिए की जा रही है, जिसमें चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

भर्ती से जुड़ी अहम जानकारी

KEA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती कृषि विभाग में विभिन्न पदों को भरने के लिए की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 10 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 12 मई 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बी.टेक या बी.एससी की डिग्री होना जरूरी है। उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष, ओबीसी वर्ग (2A, 2B, 3A, 3B) के लिए 43 वर्ष और एससी/एसटी व अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 45 वर्ष तय की गई है। कुछ श्रेणियों जैसे पूर्व सैनिक, दिव्यांग और विधवा उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और फीस

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 750 रुपये (500 आवेदन शुल्क + 250 प्रोसेसिंग फीस) रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, कैटेगरी-1, पूर्व सैनिक और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “लेटेस्ट रिक्रूटमेंट” सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें, आवश्यक जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख