शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Silver Prices: सोना-चांदी के दामों में तेज़ उतार-चढ़ाव, क्या अब है खरीदारी का मौका?

घरेलू कमोडिटी बाज़ार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज़ गिरावट दर्ज की गई है। क्या इस समय है सोना-चांदी खरीदने का सही मौका?

· · 2 मिनट

Silver Prices: सोना-चांदी के दामों में तेज़ उतार-चढ़ाव, क्या अब है खरीदारी का मौका?

कई दिनों की बढ़त के बाद एक बार फ़िर सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। बीते कुछ हफ्तों से रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुंची कीमती धातुओं में आई इस कमजोरी ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान फिर से कीमतों पर आ गया है। खासकर चांदी में आई तेज़ गिरावट ने बाज़ार में चिंता और चर्चा दोनों बढ़ा दी हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखी गई। चांदी करीब ₹16,000 प्रति किलो तक टूट गई, जिससे इसका भाव लगभग ₹2.52 लाख प्रति किलो के आसपास आ गया। यह गिरावट पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले काफ़ी तेज़ मानी जा रही है।

सोना भी दबाव में रहा और लगभग ₹2,900 से ₹3,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता होकर ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब हाल ही में सोना और चांदी दोनों ने अपने ऐतिहासिक उच्च स्तर छुए थे। कुछ दिन पहले ही सोना MCX पर करीब ₹1.83 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था, जबकि चांदी ने ₹4.20 लाख प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया था।

अब कीमतों में आई यह नरमी कई निवेशकों को मुनाफ़ावसूली का नतीजा लग रही है, वहीं कुछ इसे नई खरीदारी के अवसर के रूप में देख रहे हैं।

शादी-विवाह और निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
शादी-विवाह और निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। Photo: Gaon Connection Network

घरेलू बाज़ार के उलट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में मजबूती देखने को मिल रही है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनावों के चलते सोने की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में हाजिर सोना $5,000 प्रति औंस के पार कारोबार करता दिखा।

विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की चाल, अमेरिकी ब्याज दरों की संभावनाएं और वैश्विक राजनीतिक हालात आने वाले दिनों में सोने-चांदी की दिशा तय करेंगे।

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव आमतौर पर सोने से ज़्यादा तेज़ होता है। इसकी एक बड़ी वजह इसका औद्योगिक इस्तेमाल है। सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उद्योगों में मांग के अनुमान बदलते ही चांदी की कीमतें तेज़ी से प्रतिक्रिया देती हैं। मौजूदा गिरावट को भी आंशिक रूप से वैश्विक मांग को लेकर बनी अनिश्चितता से जोड़ा जा रहा है।

बाज़ार में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह गिरावट आगे और गहरी हो सकती है या यहीं से कीमतें फिर संभलेंगी। जानकारों का मानना है कि अल्पकाल में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना अब भी सुरक्षित विकल्प बना हुआ है।

वहीं चांदी में निवेश करने वालों को अधिक जोखिम और अधिक रिटर्न दोनों के लिए तैयार रहना होगा। अगर यही नरमी कुछ दिन और बनी रहती है, तो शादी-विवाह और निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग के चलते शहर-दर-शहर कीमतों में थोड़ा अंतर बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: Bharat Taxi: ड्राइवर ही मालिक, शून्य कमीशन वाला नया Taxi प्लेटफॉर्म, अब राइड्स होंगी आसान और सुरक्षित

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख