गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गन्ना संस्थान कर्मियों ने नौ मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

· · 1 मिनट

गन्ना संस्थान कर्मियों ने नौ मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। उतर प्रदेश गन्ना विकास एवं चीनी विभाग में लम्बित पदोन्नति, बकाया वेतन, निर्माण योजना, म्रतक आश्रित देयकों का समय पर भुगतान न करने पर लिपिक वर्गीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने आज कार्य का बहिष्कार कर विरोध करते हुये धरना प्रदर्शन किया।

सभी लिपिक वर्गीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी की मांग पूरी नहीं की जायेगी तब तक विभाग के कार्य का बहिष्कार होता रहेगा। कर्मचारी संगठन द्वारा गन्ना आयुक्त उतर प्रदेश के सामने नौ सूत्री मांगो को रखा है।

विभाग के कर्मचारी नन्द किशोर बताते हैं, ‘‘ओमप्रकाश त्रिपाठी म्रत्यु चार साल पहले हो गई थी लेकिन उनके परिवार के सदस्यों को न ही अभी तक मुआवजा मिला है न ही परिवार के किसी सदस्य को नियुक्ति मिली है, परिवार के सदस्य पिछले चार सालों से विभाग के चक्कर काट रहे हैं।’’ ओमप्रकाश त्रिपाठी चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थे।

उन्होंने बताया, ‘‘विभाग में कम कर रहे कर्मचारियो को पिछले दो महीने से वेतन न मिलने समेत कई योजना संबन्धित समस्याओं से जूझना पड़ सका है।’’

सभा का संचालन कर रहे लक्ष्मी कान्त त्रिपाठी ने कहा यदि गन्ना आयुक्त द्वारा हमारी मांगो को तत्काल प्रावधान से पूरा नहीं किया गया तो सभी लिपिक और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी कार्यालय में पूर्ण रूप से तालाबंदी कर देगे।

इन नौ मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

लम्बित पदोन्नतियों, स्थायीकरण ज्येष्ठाता सूची , निर्माण निधि , दीपावली बोनस का भुगतान, मृतक आश्रित की नियुक्ति,प्रचार योजना, अधिष्ठान की शक्कर विशेष निधि योजना, निर्माण योजना ,ग्रेच्युटी।

रिपोर्टर – अविनाश सिंह

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख