शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गंगा के किनारे बसे गाँवों में बनेंगे शौचालय

· · 1 मिनट

गंगा के किनारे बसे गाँवों में बनेंगे शौचालय

वाराणसी। गंगा के किनारे रहने वाले लोगों के लिए नए साल में स्वच्छ भारत मिशन तहत शौचालय का तोहफ़ा मिलने वाला है।

जिले में गंगा के किनारे रहने वाले 42 गाँवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जल्द ही शौचालय बनाएं जाएंगे। सभी गाँव में 100-100 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

शौचालय के निर्माण के साथ ही इन गाँव में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे और इसमें प्रधान पूरा सहयोग भी करेंगे। इसके लिए ग्राम सभाओं के खाते में 2.99 करोड़ रूपये भी भेज दिए गए हैं।

वाराणसी जिले के मुख्य विकास अधिकारी विशाख जी इस योजना के बारे में कहते हैं, गंगा तट के गाँव में ज़रूरत के अनुसार शौचालय बनाए जाएंगे साथ ही इन गाँव के लोगों को शौचालय के इस्तेमाल के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

गंगा किनारे के इन गाँव में बनेगे शौचालय

चिरईगाँव ब्लॉक के अमौली, बर्थरा कला, मोकलपुर, चांदपुर, छितौना, धराधर, गोवरहां, कमौली, कुकुड़ा, लूठाकला, मिश्रपुरा, मुरीदपुर, मुस्तफाबाद, परनापुर, रामचंदीपुर, सरायमोहाना, सरसौल, शिवदशा, सिंहवार, सिरिस्ती, तातेपुर, बभनपुरा, और चोलापुर ब्लॉक के चन्द्रावती, ढकवा, गौरा उपरवार, कैथी, मोलनापुर, रामपुर, काशीविद्यापीठ ब्लॉक के बेटावर, भगवानपुर, छित्तुपुर, डोमरी, माधोपुर, मुंडादेव, नैपुरा कला, रमना, सरायडंगरी, सिरगोवर्धनपुर, सूजाबाद, तारापुर, टिकरी गाँवों में शौचालय बनाए जाएंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख