शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दुनिया के सातवें अजूबे के अस्तित्व को बचाएगी कांच की दीवार

· · 1 मिनट

दुनिया के सातवें अजूबे के अस्तित्व को बचाएगी कांच की दीवार

ताजमहल की दीवारों को दाग और धब्बों से बचाने के लिए कांच की दीवार लगाने का प्रस्ताव फिर उठ रहा है। सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद गुंबद में अंदर की दीवारों और बाहर यमुना किनारे की ओर कांच की दीवार लगाने का सुझाव दिया गया है। एडीजी सिक्योरिटी ने हाल ही के दौरे में ताजमहल पर लगी स्टील की रेलिंग को फेल बताया था, जिसके बाद शीशे की दीवार को सही माना जा रहा है।

एडीजी सिक्योरिटी विजय कुमार ने ताजमहल की उन जगहों पर कांच की 6 फुट ऊंची दीवार लगाने का सुझाव दिया था, जहां पर्यटक संगमरमरी दीवारों को छूते हैं। यमुना नदी की ओर से आ रहे कीड़ों के कारण दिवारों का रंग हरा होता जा रहा है. कांच की दीवार से इस समस्या का समाधान भी हो जाएगा। बताया जा रहा है कि एएसआई ने 10 साल पहले ही शीशे की दीवार को ताजमहल में लगाने का प्रस्ताव दिया था।

ये भी पढ़ें- ताजमहल का दीदार होगा महंगा …

तत्कालीन अधीक्षण पुरातत्वविद डा. डीएन डिमरी ने छह फुट ऊंचाई तक टफएंड ग्लास की दीवार लगाने का प्रस्ताव दिया था, जो स्टील की रेलिंग की तर्ज पर ही संगमरमर के ब्लॉक में फंसाकर दीवार के पास रखी जानी थी।

(एजेंसी)

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख