शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

घंटों लाइन लगाने पर नसीब होती है पानी

· · 1 मिनट

घंटों लाइन लगाने पर नसीब होती है पानी

मैनपुरी। नगर पालिका का वार्ड नंबर 10, मुहल्ला पुरोहिताना। हजारों की आबादी है यहां। मगर, सैकड़ों लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। पालिका की पाइप लाइन बिछी हुई है, लेकिन लो वोल्टेज के कारण प्रेशर इतना कम होता है कि नलों से पानी निकलता ही नहीं।

टुल्लू पंप की मदद से पीने का पानी जुटाने के लिए भी लोगों को घंटों लाइन लगानी पड़ती है। नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में से मुहल्ला पुरोहिताना के हालात बदहाल है। यहां तकरीबन 400 से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिन्हें बाल्टी भर पानी के लिए भी नलों पर लाइन लगानी पड़ती है। दरअसल, लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा यहां पाइप लाइन बिछवाई गई है। घरों तक कनेक्शन भी दिया गया है, लेकिन टंकी से की जाने वाली आपूर्ति इतनी ज्यादा खस्ताहाल है कि नलों में प्रेशर से पानी पहुंचता ही नहीं है।

हाल यह है कि यहां के लोगों को टोटियों में टुल्लू पंप लगाकर पानी को खींचना पड़ता है। एक साथ सभी की समस्या हल हो सके, इसके लिए पंप के आसपास लोगों को लाइन लगानी पड़ती है। कई बार तो टुल्लू से भी पानी नहीं खिंच पाता। सप्लाई लाइन में एक साथ कई पंपों के लगने से ऊंचाई पर बसे लोगों को पीने का पानी बमुश्किल ही मिलता है।

लोगों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार स्थानीय सभासद और पालिका प्रशासन से भी कहा, लेकिन हमेशा उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। ममता देवी, विनीता, श्रीदेवी, साधना, संगीता देवी, पुष्पेंद्र, बबली, रवि का कहना है कि इस बीच 400 लेागों की प्यास बुझाने के लिए मात्र दो हैंडपंप हैं, लेकिन उनमें भी पानी का प्रेशर बेहद कम होता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख