शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

घाघरा की कटान से मचा हाहाकार

· · 1 मिनट

घाघरा की कटान से मचा हाहाकार

कटान के बाद अस्तित्व खोने की कगार पर भदईपुरवा

गाँव कनेक्शन नेटवर्क

ईसानगर (लखीमपुर)। घाघरा नदी की कटान से दिनों दिन कई गाँवों के अस्तित्व पर संकट नजर आने लगा है। कई गाँवों के लोग अपना सब कुछ गंवा चुके हैं।

कटान जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है वो अपनी जद में गाँवों को लेती जा रही है। क्षेत्र में घाघरा नदी का तांडव लगातार जारी है। सरैयां कला के मजरा भदईपुरवा कटान बढऩे के बाद अस्तित्व खोने की कगार पर है। वहीं अब घाघरा ने हुलासपुरवा व सिद्धनपुरवा में कहर शुरू कर दिया है। लोग अपना मकान छोडऩे पर मज़बूर हैं। वे सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। सरकार द्वारा कटान रोकने के सारे उपाय नदी की धारा में बहते जा रहे हैं।

भदईपुरवा में कटान के बाद करीब 150 घरों के ग्रामीण इधर-उधर ठोकरें खाने को मजबूर हैं। क्षेत्र के सिद्धनपुरवा और हुलासपुरवा में भी नदी ने कटान शुरू कर दिया है। गाँव के मुन्नालाल, प्रेमू, रामप्रमुख और कौशल के घर नदी के कटान की जद में आ गए। सैकड़ों बीघे फसल भी तबाह हो चुकी है।

कटान रोकने का बचाव कार्य करा रहे बाढ़ खंड के जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार ने कहा कि मोहाना नदी का जलस्तर कम अवश्य हुआ है, परंतु अभी कार्य शुरू कराना संभव नहीं है। हालांकि उन्होंने नदी का पानी थोड़ा और कम पडऩे पर मंगलवार से बचाव कार्य शुरू होने की संभावना जताई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख