शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गौ संरक्षण : देशी गायों के लिए खास डेयरी

· · 1 मिनट

गौ संरक्षण : देशी गायों के लिए खास डेयरी

नई दिल्ली (भाषा)। देश में गौवंश और गौशालाओं के संरक्षण की खातिर देसी गायों के लिए केंद्र खास डेयरी प्लांट का निर्माण, मनरेगा के तहत मवेशी चारा पैदा करने और तस्करी तथा गौवध के खिलाफ कार्रवाई के लिए पशु कल्याण बोर्ड के सशक्तिकरण सहित कई योजना बना रहा है।

गौवंशीय विषयों के मामलों से निपटने वाले दो केंद्रीय मंत्री – वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने गौवंश और गौशाला पर एक राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित किया और पशु को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए इसकी रक्षा के लिए विभिन्न राज्य सरकारों, किसानों तथा गौ मालिकों की मदद मांगी।

समूचे देश से आए भागीदारों को संबोधित करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि उनका मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए एक योजना पर काम कर रहा है कि गौचर भूमि संरक्षित हो और मनरेगा जैसे सरकारी कार्यक्रमों का इस्तेमाल गायों के लिए गुणकारी घासों को पैदा करने में किया जा सकता है जिसे किसानों और जिनके पास मवेशी होगा उन्हें मुफ्त में दिया जा सकता है।

कृषि मंत्री ने कहा कि उनके मंत्रालय ने हाल में देशी नस्ल की गायों के लिए ओड़िशा और कर्नाटक में खास डेयरी प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जबकि हरियाणा के करनाल में इस महीने के अंत तक इसी तरह की सुविधा शुरु करने की योजना है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख