शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Goa में गैस सप्लाई पर अस्थायी पाबंदियाँ, PNG इस्तेमाल करने की सलाह- सीएम प्रमोद सावंत

गोवा में गैस की कमी के कारण, राज्य सरकार ने नए दिशा-निर्देश लागू किए हैं। अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल 20 प्रतिशत गैस उपलब्ध होगी। इस बीच, औद्योगिक इकाइयों के लिए गैस की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

· · 2 मिनट

Goa में गैस सप्लाई पर अस्थायी पाबंदियाँ, PNG इस्तेमाल करने की सलाह- सीएम प्रमोद सावंत

गोवा में गैस की कमी को लेकर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कुछ अस्थायी नियम लागू किए हैं। CM Pramod Sawant ने बताया कि गैस की मौजूदा कमी को देखते हुए सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और आपूर्ति को संतुलित करने के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं।

https://twitter.com/hashtag/WATCH

क्या है पूरे अपडेट का मतलब

मुख्यमंत्री के अनुसार फिलहाल राज्य में गैस सप्लाई सीमित है, इसलिए घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपयोग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, पाबंदियाँ हटा दी जाएंगी।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए क्या बदला

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को अब नया सिलेंडर ऑनलाइन बुकिंग के लगभग 25 दिन बाद मिलेगा। यानी पहले की तुलना में सिलेंडर मिलने में ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है।

व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सीमित गैस

होटल, रेस्तरां और अन्य कमर्शियल उपयोग करने वालों को फिलहाल उनकी जरूरत का केवल 20 प्रतिशत गैस ही दी जाएगी। यह व्यवस्था केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू की गई है।

उद्योगों के लिए गैस सप्लाई फिलहाल बंद

औद्योगिक इकाइयों के लिए फिलहाल गैस की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है, ताकि घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा सके।

PNG उपयोगकर्ताओं के लिए सलाह

जिन घरों और प्रतिष्ठानों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा है, उनसे अपील की गई है कि वे उसी कनेक्शन का उपयोग करें और सिलेंडर पर निर्भरता कम रखें।

गैस एजेंसियों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी

मुख्यमंत्री ने बताया कि नागरिक आपूर्ति विभाग के तालुका स्तर के नोडल अधिकारी प्रत्येक गैस एजेंसी की निगरानी करेंगे। वे रोजाना गैस सप्लाई की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजेंगे।

लोगों से घबराने की अपील नहीं

CM Pramod Sawant ने राज्य के नागरिकों से अपील की है कि गैस की कमी को लेकर घबराहट या अफवाह न फैलाएं। सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। सरकार ने यह भी कहा है कि राज्य में गैस वितरण केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा और समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख