शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दो साढ़ू मिलकर लखनऊ समेत 5 जिलों में करते थे चोरी, बाराबंकी पुलिस ने दबोचा

· · 1 मिनट

दो साढ़ू मिलकर लखनऊ समेत 5 जिलों में करते थे चोरी, बाराबंकी पुलिस ने दबोचा

बाराबंकी। यूपी की बाराबंकी पुलिस ने कई जिलों में डकैती और चोरी करने वाली गिरोह का भांडाफोड़ कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंग को दो रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे, जो आपस में साढ़ू थे। बदमाशों को जिले की क्राइम ब्रांच में गिरफ्तार किया है।

लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा समेत कई जिलों में चोरी और डकैती करने वाले बदमाशों को एक गिरोह के गुर्गों को बाराबंकी पुलिस ने गाजीपुर और सीतापुर से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना का नाम कृपा शंकर चौहान है, जो अपने साढ़ू राजकिशोर चौहान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह ने बताया कि गिरोह बंद पड़े घरों और कोठियों को निशाना बनाते थे। टीम ने अजय कुमार को गाजीपुर, कृपाशंकर चौहान, राज किशोर चौहान, उत्तम और टपोरी लाल को सीतापुर जिले से गिरफ्तार किया है। इन पर सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी के लोनीकटरा, जैदपुर और हैदरगढ़ कोतवाली में मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से कई हथियार और चोरी की कार बरामद की है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख