गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गाय और गंगा के नाम पर बेवकूफ बना रही है भाजपा: आजम

· · 1 मिनट

गाय और गंगा के नाम पर बेवकूफ बना रही है भाजपा: आजम

झांसी (भाषा)। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां ने केंद्र में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गाय और गंगा के नाम पर देश को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी को सिर्फ हंगामा करने से मतलब है।

खां ने कल यहां बुंदेलखण्ड के लिये शुरु की गयी 73 विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद शाम को एक इफ्तार कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी बादशाह की तरह काम कर रहे हैं। वह स्मार्ट सिटी बना रहे हैं, जबकि जरुरत गाँवों को स्मार्ट बनाने की है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की है और देश में शोरगुल के सिवा कुछ नहीं हो रहा है। भाजपा गाय और गंगा के नाम पर देश को बेवकूफ बना रही है। अगर वह गाय की इतनी ही बड़ी भक्त है कि पंचसितारा होटलों में बीफ परसोने पर प्रतिबंध लगाकर दिखाये। खां ने कहा कि भाजपा को सिर्फ हंगामा करने से मतलब है। अपने ही उछाले मुद्दों पर काम करना तो कभी उसकी फितरत ही नहीं रही।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख