गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गाँवों में शौचालय बनवाये जिलाधिकारी: राज्य महिला आयोग अध्यक्षा

· · 1 मिनट

गाँवों में शौचालय बनवाये जिलाधिकारी: राज्य महिला आयोग अध्यक्षा

बाराबंकी। यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा जरीना उस्मानी ने बाराबंकी ज़िले में हुई बालिका की हत्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए बाराबंकी जिलाधिकारी को गांवों में शौचालय बनवाने व दोषियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

सोमवार 14 दिसम्बर को बाराबंकी ज़िले के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के अब्दुल्ला गाँव में एक बालिका सुबह शौच के लिए बाहर गयी थी, कुछ समय बाद उसका शव गाँव के बहार एक खेत में मिला।

आयोग की अध्यक्षा ने इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने कल 15 दिसम्बर को पीड़ित परिवार एवं स्थानीय लोगों से मिलकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी हांसिल की। उन्होंने ने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप गांवों में शौचालय बनवाये जायं, ताकि गांव की बहू बेटियों को शौच के लिए बाहर न जाना पड़े। यदि घर में शौचालय होता तो इस बालिका को शौच के लिए बाहर न जाना पड़ता और इस प्रकार की घटना भी घटित न होती। साथ ही दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के आला अफ़सरों को निर्देश दिए।

उस्मानी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति काफी संवेदनशील है। सरकार का हमेशा से प्रयास रहा है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो। फिर भी इस प्रकार की घटना घटित होना बहुत ही चिन्ता का विषय है। इस पर तत्काल ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने बाराबंकी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल जांच कराकर दोषियों को गिरफ्तार किया जाय। साथ ही कानून व्यवस्था और मजबूत की जाय, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख