शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ठाणे में फर्नीचर गोदाम में आग लगी, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

· · 1 मिनट

ठाणे में फर्नीचर गोदाम में आग लगी, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

ठाणे(भाषा)। मुम्ब्रा शहर के निकट आज तडके एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। दमकल द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

जिस फर्नीचर के गोदाम में आग लगी वह मुम्ब्रा के शिलफटा के आचार गली में स्थित था। गोदाम में आग लगने की जानकारी होते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। दो दमकल एवं छह पानी के टैंकरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि आग कैसे लगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा जाँच के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि घटना सुबह हुई इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। अगर कही ये घटना बाजार के समय होती तो यहाँ का द्रश्य काफी विकराल हो सकता था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख