गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

FSSAI की सलाह: स्टीकर वाले फल-सब्जियाँ खाने से पहले छीलना क्यों है ज़रूरी?

एफएसएसएआई ने चेतावनी दी है कि फलों और सब्जियों पर लगे स्टीकर और उन्हें चिपकाने वाला गोंद सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। ऐसे में इनको केवल धोकर खाने के बजाय छीलकर खाना ज़्यादा सुरक्षित माना गया है।

· · 3 मिनट

FSSAI की सलाह: स्टीकर वाले फल-सब्जियाँ खाने से पहले छीलना क्यों है ज़रूरी?

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्टीकर लगे फल और सब्जियों को खाने के सही तरीके के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। FSSAI के अनुसार, इन फलों और सब्जियों को सिर्फ धोने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इन्हें छीलकर खाना एक सुरक्षित तरीका है। यह सलाह उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो अक्सर स्टीकर लगे फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं।

FSSAI ने वीडियो में बताया कि स्टीकर लगे फल और सब्जियों को सीधे धोकर खाना कई बार नुकसानदायक हो सकता है। यह तब और भी खतरनाक हो जाता है जब स्टीकर ठीक से न हटे हों या उसका चिपकने वाला गोंद फल या सब्जी की सतह पर रह गया हो। ऐसे में, FSSAI ने इन्हें छीलकर खाना एक सुरक्षित तरीका माना है।

https://www.instagram.com/reel/DJWO8DFJU2T/

क्यों जरूरी है फल-सब्जियों से छिलका हटाना?

क्यों उतारना चाहिए छिलका?
क्यों उतारना चाहिए छिलका? Photo: Gaon Connection Creatives
  • छीलने से न सिर्फ स्टीकर और उसका गोंद हटता है, बल्कि ऊपर की परत पर मौजूद वैक्स और किसी भी तरह की गंदगी या कीटनाशक के अंश भी निकल जाते हैं।
  • यह तरीका विशेष रूप से तब उपयोगी होता है जब फल या सब्जी को अच्छी तरह धोना भी मुमकिन न हो, जैसे कि जब आप बाहर हों या सफर में हों।
  • हालाँकि हर फल या सब्जी को छीलना जरूरी नहीं होता है, लेकिन अगर उसमें स्टीकर लगा है, तो छीलना ही बेहतर होता है।
  • इससे आप किसी अनचाहे केमिकल, वैक्स या बैक्टीरिया से बच सकते हैं। इसलिए स्टीकर लगे फलों और सब्जियों को हमेशा अच्छी तरह से धोकर और जहाँ मुमकिन हो वहां छीलकर ही खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- मुंबई: मलाड में ज़हरीले फल बेचने का खुलासा, दो विक्रेता गिरफ्तार, FSSAI ने जारी की फल सुरक्षित खाने की सलाह

फल-सब्जियों पर लगे स्टीकर कैसे हनिकारक?

फलों पर लगा स्टीकर इम्यून सिस्टम के लिए हानिकारक
फलों पर लगा स्टीकर इम्यून सिस्टम के लिए हानिकारक Photo: Gaon Connection Network

इन स्टीकरों पर अक्सर ब्रांड, कीमत और प्रोडक्ट कोड जैसी जानकारी लिखी होती है। इनका मुख्य उद्देश्य मार्केटिंग और ट्रैकिंग होता है, न कि खाने की सुरक्षा। इन स्टीकरों में इस्तेमाल होने वाला गोंद खाने योग्य नहीं होता है क्योंकि-

  • कई बार यह गोंद फल या सब्जी की त्वचा पर रह जाता है। यह पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है, खासकर बच्चों या कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए।
  • इसके अलावा, बहुत सारी सब्जियों और फलों को शिपिंग से पहले वैक्स कोटिंग की जाती है। यह उन्हें ताजा दिखाने और जल्दी खराब होने से बचाने के लिए किया जाता है।
  • अगर फल या सब्जी पर स्टीकर चिपका हो, तो वैक्स और गोंद दोनों साथ में शरीर में चले जाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होता है।
  • कई बार इन फलों और सब्जियों को पैक करने से पहले उन पर केमिकल्स और प्रिज़रवेटिव्स भी छिड़के जाते हैं। यह ट्रांसपोर्ट के दौरान उन्हें खराब होने से बचाने के लिए होता है।
  • स्टीकर वाली सतह पर ये केमिकल्स ज़्यादा जमा हो सकते हैं। ऐसे में, अगर फल या सब्जी को बिना छिले खाया जाए, तो ये केमिकल्स शरीर में पहुँच सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख