शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पांच महिला मंत्री बनेंगी सशक्तीकरण की पहचान

· · 1 मिनट

पांच महिला मंत्री बनेंगी सशक्तीकरण की पहचान

मुख्य संवाददाता

लखनऊ। मंत्रिमंडल में नारीशक्ति की भी गूंज रहेगी। मायावती को अपशब्द कहने के बाद बसपा के नेताओं ने जिस तरह से दयाशंकर के परिवार पर अश्लीलता का हमला बोला था, उसके खिलाफ करारा जवाब देने वाली स्वाति सिंह राज्यमंत्री बनाई गई हैं। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आईं, रीता जोशी बहुगुणा को भी कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला है। 46 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पांच महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

महिला मंत्री के तौर पर दलित चेहरा गुलाबो देवी का है। सफेद साड़ी में रहने वाली सादगी की मूर्ति गुलाबो देवी का कहना है कि महिला सुरक्षा ही उनका अहम मुद्दा है। जिसको लेकर वे हर संभव प्रयास करेंगी। लखनऊ कैंट से जीतने वाली रीता जोशी बहुगुणा भी कहती हैं कि सुशासन हमारी सरकार का लक्ष्य है। बेहतर कानून व्यवस्था और सबका साथ सबका विकास का ही लक्ष्य होगा। रीता के अलावा अर्चना पांडेय, अनुपमा जायसवाल को भी मंत्री पद देकर महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख