गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अखिलेश यादव के काफिले में चूक मामले में 5 पुलिसकर्मी संस्पेंड, फैजाबाद में काफिले के सामने आ गई भी भीड़

· · 1 मिनट

अखिलेश यादव के काफिले में चूक मामले में 5 पुलिसकर्मी संस्पेंड, फैजाबाद में काफिले के सामने आ गई भी भीड़

फैजाबाद। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा को लेकर चूक मामले में 8 पुलिसकर्मियों गाज पर गाज गिरी है। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने पांच पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया है जबकि 3 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविश्टि दी गई है। 24 फरवरी को सीएम के काफिले के सामने भीड़ आ गई थी।

विधानसभा चुनावों के लिए 24 फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फैजाबाद में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जनसभा खत्म होने के बाद मौके पर भगदड़ जैसा माहौल हो गया था और मुख्यमंत्री जब रवाना हुए तो उनके काफिले नारेबाजी करती हुई, उन्हें देखने के लिए काफी भीड़ आ गई थी। जिसे उच्च अधिकारियों ने सीएम की सुरक्षा में चूक मानते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे।

रविवार को इस मामले में एसएसपी फैजाबाद अनंद देव ने सीओ यातायात विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर लालता प्रसाद साहू और यातायात उपनिरीक्षक इंद्रजीत यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है जबकि चौकी इंचार्ज अलीगढ़ अजेंद्र प्रताप सिंह, सिपाही रविवकांत सिंह, बृजेश सिंह, योगेंद्र पवार, संतोष कुमार और होमगार्ड गौतम यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

जनसभा में मची भदगड़ में कई लोग हो गए थे घायल

मुख्यमंत्री सपा के प्रत्याशी पवन पांडेय के समर्थन में 24 फरवरी को अयोध्या के गुलाबबाड़ी मैदान में जनसभा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। सीएम ने जनसभा में ही पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। जनसभा खत्म होने पर भदगड़ मच गई थी, जिसमें काफी लोग घायल हो गए थे, जबकि सैकड़ों लोग सीएम से मिलने और उन्हें अपना चेहरा दिखाने के लिए फ्लीट के सामने आए गए थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख