गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी,12 लोगों की मौत

अमेरिका के राज्य वर्जीनिया में एक सरकारी कर्मचारी ने सरकारी परिसर के अंदर अपने ही सहकर्मियों पर गोलियों की बौछार कर दी, जिसमें 12 लोगों के मारे जाने और 6 लोगों के घायल होने की खबर है।

· · 1 मिनट

अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी,12 लोगों की मौत

लखनऊ।अमेरिका के राज्य वर्जीनिया में एक सरकारी कर्मचारी ने सरकारी परिसर के अंदर अपने ही सहकर्मियों पर गोलियों की बौछार कर दी, जिसमें 12 लोगों के मारे जाने और 6 लोगों के घायल होने की खबर है। अंधाधूंध गोलियां चलाने वाला व्यक्ति सरकारी कर्मचारी था और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके भी मारे जाने की खबर है। पुलिस ने गोली चलाने वाले की पहचान अब तक जारी नहीं की है, बस इतना बताया है कि व्यक्ति बीच सिटी का कर्मचारी था।

जवाबी कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

पुलिस प्रमुख जेम्स कवेरा ने पत्रकारों को बताया संदिग्ध के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते समय एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से उसकी जान बच गई। सीएनएन के मुताबिक वर्जीनिया सिटी के मेयर बॉबी डेर ने कहा कि ये वर्जीनिया बीच के इतिहास का सबसे दुखद दिन है। इस गोलीबारी से प्रभावित लोगों में में हमारे दोस्त, सहकर्मी और पड़ोसी शामिल हैं।

https://t.co/ZOrWEL1a6g

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रूकने का नहीं ले रही हैं नाम

वर्जीनिया सरकार के सूत्रों के हवाले से आई खबर में कहा गया है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति एक असंतुष्ट सरकारी कर्मचारी था। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्जीनिया बीच पर हुई इस घटना के बारे में अवगत करा दिया गया है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस मामले की जांच में पुलिस की मदद एफबीआई कर रही है।अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को हुई ये घटना इस साल की 150 गोलीबारी की घटना थी। इन सभी गोलीबारी की घटनाओं में हर बार 4 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

(इनपुट- एफपी न्यूज एजेंसी)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख