शनिवार, 21 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

जेएनयू शोधार्थी की मौत को लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

· · 1 मिनट

जेएनयू शोधार्थी की मौत को लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

नई दिल्ली (भाषा)। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के एक दलित शोधार्थी द्वारा दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका में अपने मित्र के घर कथित रूप से फांसी लगाकर जान दिए जाने की घटना के दो दिन बाद पुलिस ने बुधवार को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

मुथु कृष्णन ने मुनिरका स्थित अपने दक्षिण कोरियाई दोस्त के घर 13 मार्च को कथित तौर पर कंबल का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली थी। उसने अपने फेसबुक पेज पर अपना नाम कृष रजिनी लिख रखा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने आत्महत्या के लिए उकसाने व अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार रोकथाम कानून से संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।’ दलित शोधार्थी का शव मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया।

छात्र के पिता ने कहा था कि उनका पुत्र आत्महत्या नहीं कर सकता और मामले की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। उन्होंने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने की भी मांग की थी।

मुथु कृष्णन जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में एमफिल का छात्र था और वह रोहित वेमुला आत्महत्या मामले से संबंधित आंदोलन से जुड़ा था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख