शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कुप्रथाओं की बेड़ी तोड़ विधवाओं ने मनाया रंगों का त्योहार

· · 1 मिनट

कुप्रथाओं की बेड़ी तोड़ विधवाओं ने मनाया रंगों का त्योहार

मथुरा (भाषा)। वृंदावन का 400 वर्ष पुराना गोपीनाथ मंदिर एक बार फिर सदियों पुरानी परंपरा के टूटने का गवाह बना, जब विधवा महिलाओं ने वहां रंगों वाली होली खेली।

जीवन के रंगों से दूर रहीं ये विधवाएं अब तक सिर्फ सफेद वस्त्रों में लिपटी रहने को मजबूर रहती आई हैं। लेकिन सुलभ इंटरनेशनल की पहल पर अब ये सैकड़ों साल पुराने बंधनों से मुक्त हो रही हैं।

वृन्दावन में अलग-अलग स्थानों पर निर्मित आठ आश्रय सदनों में रह रहीं इन बुजुर्ग और विधवा महिलाओं ने भक्तिकाल में निर्मित ठाकुर राधागोपीनाथ मंदिर में रंग और उमंग के त्योहार में सम्मिलित हुईं।

इस मौके पर सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डा. बिंदेश्वर पाठक भी मौजूद रहे। फूलों और गुलाल से खेली गई इस होली के दौरान विधवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस होली में पंद्रह कुंतल गुलाल और करीब इतने ही गुलाल व गेंदे की पंखुडियों का इस्तेमाल हुआ। लगातार पांचवें साल सुलभ इंटरनेशनल द्वारा आयोजित रंगों के इस त्योहार में वृद्घ एवं विधवा महिलाओं ने जमकर आनंद उठाया।

पाठक ने कहा, ‘‘विधवाओं की जिंदगी में नए रंग भरने का मौका लाकर सुलभ ने समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि विधवा महिलाएं भी समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जितने कि दूसरे लोग।” गौरतलब है कि सुलभ इंटरनेशनल वृंदावन, वाराणसी और उत्तराखंड के केदारनाथ की हजारों विधवाओं की ना सिर्फ देखभाल कर रहा है, बल्कि कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख