शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

“पापा दादी को देखने आए थे, हमें क्या पता था कि सुसाइड कर लेंगे”

· · 2 मिनट

"पापा दादी को देखने आए थे, हमें क्या पता था कि सुसाइड कर लेंगे"

लखीमपुर (उत्तर प्रदेश)। “जब से लॉकडाउन लगा, पापा घर पर ही बैठे थे, होटल में काम करते थे वो बंद हो गया तो कोई काम ही नहीं बचा था। दादी की भी तबियत खराब रहती है, पापा उनके पास मैगलगंज आए थे, हमें क्या पता था कि पापा यहां आकर सुसाइड कर लेंगे, “मृतक भानू गुप्ता की बेटी तनू रोते हुए बताती हैं।

लखीमपुर जिले के मैगलगंज के रहने वाले 50 वर्षीय भानू गुप्ता ने ट्रेन के आगे आ कर आत्महत्या कर ली। भानू गुप्ता ने सुसाइड नोट में लिखा, “मैं यह सुसाइड गरीबी और बेरोजगारी की वजह से कर रहा हूं। गेहूं चावल सरकारी कोटे से मिलता है पर चीनी, पत्ती, दूध, दाल, सब्जी, मिर्च, मसाले परचून वाला अब उधार नहीं देता। लॉक डाउन बराबर बढ़ता जा रहा है। नौकरी कहीं नहीं मिल रही।”

346456-labour-suicide-3
346456-labour-suicide-3

लॉकडाउन की वजह से काम बंद हो गया, बेरोजगारी और बीमारी से तंग आकर भानू गुप्ता ने आत्महत्या तो कर ली, लेकिन अपने पीछे 70 वर्षीय बुजुर्ग माँ, पत्नी और पांच बच्चे छोड़ गए।

https://twitter.com/hashtag/Lockdown

वैसे भानु प्रकाश गुप्ता अपनी पत्नी और 5 बच्चों के साथ शाहजहानपुर में एक होटल में काम करते थे, लेकिन लॉकडाउन में होटल बंद हो गया तो उसकी नौकरी चली गई। पैसे को लेकर पत्नी गुड्डी देवी से कहासुनी हुई तो वह परिवार को छोड़कर 31 मार्च को मैगलगंज में अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां शांति देवी के पास चला आए थे।

यहां मां को बीमार देख भानु और ज्यादा परेशान हो गए। एक तो वह खुद सांस की बीमारी से परेशान था, दूसरे मां की बीमारी देखकर और ज्यादा टूट गए। दवा लेने के लिए इधर-उधर कुछ लोगों से उसने पैसे उधार मांगे, पर उसे यह रकम नहीं मिल पाई।

https://t.co/A3Y6tBdexr

गाँव कनेक्शन ने भानू गुप्ता की आत्महत्या की खबर को प्रकाशित किया, जिसके बाद से कई राजनीतिक दल उनके परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार को कुछ पैसे और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई है।

https://t.co/kbTixjPLHl

भानु गुप्ता के परिवार में 3 छोटे बेटे और 2 बेटियां हैं। जिनमें से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी की शादी की खोज कर रहे थे। भानू के मौसेरे भाई सौरभ गुप्ता बताते हैं कि उनकी मां विधवा हैं, उन्हें पेंशन मिलती है। उसी से काम चल रहा होगा। बाकी उधार-व्यवहार मांग कर काम चला रहे थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख