शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

निधन की अफवाह पर बोलीं फरीदा-’मैं एकदम भली-चंगी’

· · 1 मिनट

निधन की अफवाह पर बोलीं फरीदा-’मैं एकदम भली-चंगी’

मुंबई (आईएएनएस)। गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री फरीदा जलाल के निधन की अफवाहें उड़ गईं। यह अफवाह कैसे उड़ी और किसने उड़ाई यह तो फिलहान नहीं पता चल पाया है, लेकिन फरीदा ने खुद बयान जारी कर इसे झूठा बताया है। सोशल मीडिया पर निधन की खबर वायरल होने के बाद 67 वर्षीय फरीदा ने अपने बयान में कहा, ”मैं भली और चंगी हूं।”

अभिनेत्री ने कहा, ”मुझे नहीं पता कि कहां से ये निराधार अफवाह उड़ी है। शुरू में मुझे हंसी आई.. लेकिन मेरा फोन लगातार बजने लगा और सभी एक ही सवाल कर रहे थे। यह थोड़ा झुंझलाने वाला है, मैं हैरान हूं कि पता नहीं क्यों लोग ऐसी अफवाहें फैलाते हैं।” इमरान खान की आगामी फिल्म ‘सरगोशियां’ में फरीदा एक कश्मीरी महिला का किरदार निभा रही हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख