शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

फैजाबाद का नाम अब अयोध्या, श्रीराम के नाम पर बनेगा एयरपोर्ट

· · 2 मिनट

फैजाबाद का नाम अब अयोध्या, श्रीराम के नाम पर बनेगा एयरपोर्ट

लखनऊ। नाम बदलने के क्रम में उत्तर प्रदेश में एक जिले का बदल दिया गया है। फैजाबाद जिले का नाम अब अयोध्या होगा। इसके साथ फैजाबाद के मेडिकल कॉलेज का नाम महाराज दशरथ के नाम पर होगा।

अयोध्या को लेकर चर्चा में रहने वाला फैजाबाद अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर इसकी घोषणा की।

अयोध्या को लेकर चर्चा में रहने वाला फैजाबाद अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर इसकी घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या में एक नया मेडिकल कॉलेज बनेजा, जिसका नाम महाराज दशरथ ने नाम पर राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज होगा। जबकि अयोध्या में प्रस्तावित एयरपोर्ट का नाम भगवान श्रीराम के नाम होगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को दीपोत्सव के दौरान उपस्थिति लोगों को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण में योगी ने राम मंदिर और श्रीराम की मूर्ति को लेकर कोई घोषणा नहीं थी। भीड़ से मंदिर बनाने को लेकर गूंजते नारों के बीच सीए योगी ने कहा कि वो सीता के जन्मस्थल जनकपुरी (नेपाल) जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा अयोध्या में की सड़कें और घाट चौड़े किए जाएंगे।

अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग यूक मुख्य अतिथि हैं। उनके अयोध्या पहुंचने पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने स्वागत किया। सीएम ने इस दौरान अयोध्या में किम जुंग सूक के साथ रानी हो स्मारक के शिलापट का अनावरण किया।

RDESController-1688
RDESController-1688

दीपोत्सव पर अयोध्या का नजारा।

अयोध्या में छोटी दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें 3 लाख दीपक जलाएगे जा रहे हैं। सरयू तट की छटा देखने के लिए हजारों लोग अयोध्या पहुंचे हैं।पिछले वर्ष यहां पर ढाई लाख दिए जलाए गए थे। सीएम ने प्रदेश के हर व्यक्ति से एक दिया जलाने की अपील की।

अयोध्या यूपी की राजधानी लखनऊ से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित तीर्थनगरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या हमारी आन,बान और शान का प्रतीक है। अयोध्या से कोई अन्याय नहीं कर सकता है। अयोध्या की पहचान भगवान राम से है।’

परंपरा के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र श्रीराम के लंका के राजा रावण पर विजय प्राप्त कर वापस लौटने की खुशी है हर साल दीपावली मनाई जाती है।

RDESController-1689
RDESController-1689

अयोध्या में सरयू तट पर कलाकारों ने उकेरी राम मंदिर की प्रतिमा

ये भी पढ़ें- तस्वीरों में देखें दिवाली के रंग: दीपोत्सव पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी श्रीराम नगरी अयोध्या

खबर अपडेट हो रही है

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख