गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

डेयरी और सीमेंट कंपनी भी चला चुके हैं तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

· · 1 मिनट

डेयरी और सीमेंट कंपनी भी चला चुके हैं तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री

लखनऊ। बदले नाटकीय घटनाक्रम के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे ई पलानीसामी डेयरी से लेकर सीमेंट कंपनी भी चला चुके हैं। साल 1989 में पहली बार विधायक बनने वाले पलानीसामी सलेम डेयरी और तमिलनाडु सीमेंट कंपनी कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रहे चुके हैं। राज्य की ताकतवार जाति गौंदर समुदाय से आते हैं जो तमिमनाडु की जनसंख्या में सात प्रतिशत से ज्यादा है। निवर्तमान मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम और शशिकला थेवर जाति से हैं जिसकी राज्य में 8 से लेकर 10 प्रतिशत आबादी है। ऐसे में नए मुख्यमंत्री के सामने दोनों समुदायों को साधने की चुनौती होगी। अन्नाद्रमुक की सरकार में वरिष्ठता के क्रम में तीसरे नंबर पर आने वाले पलानीसामी लोक निर्माण, सिंचाई, राजमार्ग और पोत मंत्रालय का जिम्मा संभालते थे।

तमिलनाडु के सलेम जिले के ईडापड़ी विधानसभा सीट से पांचवी बार विधायक चुने गए पलानीसामी एक साल के लिए 1998 से लेकर 1999 तक सांसद भी रह चुके हैं। जयललिता की सरकार में हाईप्रोफाइल मंत्रालय संभालने के बाद भी पलानीसामी लो प्रोफाइल माने जाते हैं। जयललिता के बेहद वफादार रहे पलानीसामी शशिकला के भी करीबी हैं। 1980 में एआईडीएमके के संस्थापक एमजी रामचंद्रन से प्रभावित होकर राजनीति में आने वाले पलानीसामी ने हमेशा जयललिता का साथ दिया। साल 1987 में एमजी रामचंद्रन की मृत्य के बाद जब एआईडीएमके में दो फाड़ हुआ उस समय वह पलानीसामी जयललिता खेमे के साथ गए थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख