शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी में तेज धूप से बढ़ी गर्मी

· · 1 मिनट

यूपी में तेज धूप से बढ़ी गर्मी

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में तेज धूप निकलने से गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर के मौसम में बदलाव की वजह से अगले सप्ताह मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

यूपी मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, जम्मू कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर हालांकि पहले से कम हुआ है लेकिन वहां बर्फीले चक्रवात की स्थिति बन रही है। ऐसी स्थिति में अगले दो तीन दिनों के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। गुप्ता ने कहा कि अभी तो एक दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, कानपुर का 14 डिग्री ,बनारस का 14.4 डिग्री, इलाहाबाद का 15 डिग्री और झांसी का 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख