शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मेरठ में एसटीएफ को मिली सफलता, 50 हजार इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

· · 1 मिनट

मेरठ में एसटीएफ को मिली सफलता, 50 हजार इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

मेरठ। एसटीएफ ने मेरठ में सलमान उर्फ राजा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। अभियुक्त पर मेरठ से 50 हजार का इनाम घोषित है। लूट की दर्जनों घटनाओं में वांछित था।

गिरफ्तार अपराधी को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस और एसटीएफ लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थीं। अफसरों के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कुख्यात अपराधी इंचौली निवासी सलमान उर्फ राजा बाइक से अब्दुल्लापुर-भीमनगर मार्ग पर पहुंचने वाला है। पता होते ही एसटीएफ हरकत में आ गई और पॉजीशन ले ली। सलमान बाइक से पहुंचा तो उसे रुकने को कहा। टीम को देखते ही सलमान ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सलमान के पैर में गोली लगी और वह बाइक के साथ गिर पड़ा। एसटीएफ ने उसे तुरंत ही मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पकड़ा गया सलमान सरुरपुर में हुई पेट्रोल पंप लूट समेत तमाम वारदातों में शामिल रहा है।

बदमाश आदित्य

बिजनौर में एक लाख का इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर

जानकारी मुताबिक ख़बर है कि बिजनौर एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य और उसके साथी रोहित ने बिजनौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि इनामी बदमाश आदित्य कई मामलों में वांछित चल रहा था। यही नहीं कई बार पुलिस ने उसकी तलाश में जाल भी बुना। लेकिन पुलिस को बदमाश को पकड़ने में कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस बदमाश को पकड़ने में लगातार नाकाम हो रही थी कि अचानक इस बीच बदमाश ने खुद ही अपने गुनाह को कबूल करते हुए कोर्ट में सिरेंडर कर दिया। वहीं इनामी बदमाश आदित्य के साथ उसके साथी बदमाश रोहित ने कोर्ट में सरेंडर किया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख