शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एनबीआरआई कर रहा पारिजात का संरक्षण

· · 1 मिनट

एनबीआरआई कर रहा पारिजात का संरक्षण

लखनऊ। ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखने वाले पारिजात के वृक्ष का क्षय हो रहा है। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, उत्तर प्रदेश वन विभाग के साथ मिलकर इसका पुनरुद्धार करेगा।

बाराबंकी जिले के बरौलिया गाँव में एक प्राचीन वृक्ष स्थित है जो ‘पारिजात’ के नाम से प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि यह वृक्ष महाभारत कालीन है। पिछले कई वर्षों से आयु के साथ-साथ मानवीय गतिविधियों एवं अन्य पर्यावरणीय परिस्थितियों के प्रभाव के चलते इस वृक्ष का क्षय हो रहा था।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के वन विभाग द्वारा वृक्ष के पुनरुद्धार एवं उपचार के लिए राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) से संपर्क किया गया। संस्थान द्वारा वृक्ष के पुनरुद्धार एवं उपचार के लिए गंभीर प्रयास किए गए ताकि यह वृक्ष प्राकृतिक रूप से फलफूल सके।

निरीक्षण, नमूनों के एकत्रीकरण एवं विश्लेषण के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई गई है, जिसमें वन विभाग को इस प्राचीन धार्मिक वृक्ष के पुनरुद्धार एवं उपचार से संबन्धित अनुशंसाएं प्रस्तुत की गईं। संस्थान द्वारा विकसित बेसिलस (सूक्ष्मजीव आधारित) जैव-इनोकुलेंट इस वृक्ष के उपचार में काफी प्रभावी साबित हुये हैं।

इस रिपोर्ट को बुधवार को डॉ. डीके उप्रेती, कार्यकारी निदेशक, सीएसआईआर-एनबीआरआई ने वन विभाग, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को सौंपा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख