शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

इंजन में खराबी के कारण आपात स्थिति में उतारा गया गो एयर का विमान

· · 1 मिनट

इंजन में खराबी के कारण आपात स्थिति में उतारा गया गो एयर का विमान

नई दिल्ली(भाषा)। मुंबई से 180 से अधिक लोगों को लेकर दिल्ली आ रहे गो एयर के एक विमान को इंजन में खराबी के कारण आपात स्थिति में उतारा गया तथा सभी यात्रियों को सकुशल विमान के बाहर निकाला गया।

गो एयर ने बताया कि एयरबस ए320 नियो विमान में इंजन में खराबी के कारण सुरक्षित उतारा गया। गो एयर विमान के शामिल रहने वाली यह दूसरी घटना है जिसमें इंजन में खराबी के कारण विमान को आपात स्थिति में उतारा गया।

गो एयर के मुताबिक मुंबई से दिल्ली आ रही जी8 329 विमान के कैप्टन ने एयर कंट्रोल टावर (एटीसी) से प्राथमिक के आधार पर उतारने की मांग की। इसमें बताया कि सुबह आठ बज कर छह मिनट पर 183 यात्रियों और चालक दल के साथ विमान सुरक्षित उतारा गया। गो एयर ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद इंजन की खराबी को ठीक किया गया। जांच के बाद विमान को परिचालन के लिए फिट घोषित कर दिया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख