शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बिजली चोरी करना अब नहीं होगा आसान

· · 1 मिनट

बिजली चोरी करना अब नहीं होगा आसान

गाँव कनेक्शन संवाददाता

इटावा। बिजली की चोरी और बकाया जमा न करने वालों के लिये बुरी खबर है। प्रदेश की योगी सरकार व विभागीय अफसर अब बिजली चोरों और बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाने वाले हैं। अभियान को गति देने के लिये तीन चरण बनाये गये हैं। सम्बंधित क्षेत्र के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही विभागीय अफसरों को भी सचेत किया गया है कि यदि उनकी तरफ से ढिलाही बरती गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

यहां प्रशासनिक भवन में विभागीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए चीफ इंजीनियर कामर्शियल एसके सक्सेना ने कहा, ‘अब किसी भी कीमत पर बिजली की चोरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बिजली चोरी रोकने के लिये तीन चरणों में अभियान चलाया जायेगा। बकायेदारों की लिस्ट बनाकर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में उनके बकाया जमा कराए जाएंगे। यदि बकाया जमा न करें तो कनेक्शन काटकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।’

चीफ इंजीनियर ने निर्देश दिये कि अब हर हाल में बिगड़ी व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करना है। जीपीएस सिस्टम का प्रयोग कर विद्युत चोरों पर शिकंजा कसें। इतना ही नहीं अब रीडिंग लेने का काम मोबाइल वैन का इस्तेमाल किया जायेगा।

एक हजार उपभोक्ताओं पर एक मीटर रीडर रहेगा तथा तथा पन्द्रह सौ मीटरों की मॉनीटरिंग एक मोबाइल वैन करेगी। इतना सब होने के बाद माह मई-जून में महाचेकिंग अभियान चलाया जायेगा, जो डोर-टू-डोर अपना काम करेंगा। बैठक के दौरान कई अधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख