शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अखिलेश यादव के करीबी कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप बाराबंकी के रामनगर से हारे

· · 1 मिनट

अखिलेश यादव के करीबी कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप बाराबंकी के रामनगर से हारे

बाराबंकी। बाराबंकी के रामनगर से सपा के प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप चुनाव हार गए हैं। गोप को अखिलेश का बेहद करीबी माना जाता है आैर वे कैबिनेट मंत्री भी हैं। बाराबंकी से तीन-तीन मंत्री थे लेकिन तीनों चुनाव हार गए हैं।

ये भी देखें- ये वीडियो देखकर आप समझ जाएँगे यूपी में क्यों चली मोदी लहर

गोप को भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी ने 22727 वोटों से मात दी। बहुचर्चित रामनगर सीट सीट चुनाव के पहले ही सुर्खियों में आ गई थी और यहां पर कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, लेकिन वो अपनी ही सीट नहीं बचा पाए। शुरुआती रुझानों में ही गोप बीजेपी प्रत्याशी से पीछे चले गए थे। बाराबंकी से सपा को करारा झटका लगा है। छह से में पांच सीटों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। सिर्फ सदर सीट पर सपा प्रत्याशी सुरेश यादव अपनी सीट बचा पाए हैं।

हैदरगढ़ से बीजेपी के बैजनाथ रावत जीते

हैदरगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बैजनाथ रावत ने शानदार जीत दर्ज की, उऩ्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 33530 वोटों से मात दी। हैदरगढ़ में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने रैली की थी।

पीएल पुनिया के बेटे हारे चुनाव

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता के पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया करीब 29 हजार वोटों से बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र रावत से हार गए हैं। वो सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख