गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एक महीने में फ़ैजाबाद के हालात बदल दूंगी: किंजल सिंह

· · 1 मिनट

एक महीने में फ़ैजाबाद के हालात बदल दूंगी: किंजल सिंह

फैजाबाद। फैज़ाबाद की नई डीम किंजल सिंह ने कहा है कि वो एक महीने के भीतर ज़िले की व्यवस्था बदल कर रख देंगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान किंजल सिंह ने कहा कि जिन ज़िलों में उनकी तैनाती रहती है वहां जनता खुश रहती है। शिकायत अधिकारी ही करते हैं। कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड हार्ड वर्क का प्रमाण रहेगा।

मीडिया की भूमिका की चर्चा करते हुए किंजल सिंह ने कहा कि मीडिया प्रशासन का आईना होती है। शासन और प्रशासन मीडिया की नजर से देखता है। मीडिया के साथ प्रशासन को बैलेंस बनाने की ज़रूरत होती है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि न आप मेरी चाटुकारिता करें और न मैं आपकी। न मैं आपकी न्यूज खरीदूं और न आप मेरे गलत कामों को छापने से हिचकें।

पत्रकारों को कहानी या गाथा लिखने के अलावा वास्तविकता लिखने की ओर ध्यान देना चाहिए। मैं जनपद को पत्रकारों की सौ आंखों के माध्यम से देखना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि मैं एक स्टूडेंट हूं और हमेशा सीखना चाहती हूं। जनपद की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए हर पत्रकार का सुझाव चाहिए। जब मैं यहां से जाऊं तो यहां से कुछ सीख कर जाऊं। धार्मिक स्थानों पर काम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। पूर्व डीएम के काम करने की तरीके के अमल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि काम करने की हर किसी की अपनी स्टाइल होती है। एक महीने में उनके काम का असर दिखाई देगा। किंजल सिंह ने बताया कि इससे पहले वो बहराईच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी रह चुकी हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख