गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एक हजार से अधिक छात्राआें को मिलेगी कन्या विद्याधन की धनराशि

· · 1 मिनट

एक हजार से अधिक छात्राआें को मिलेगी कन्या विद्याधन की धनराशि

उन्नाव। इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली व वर्ष 2015 की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 15 हजार छात्राआें में से इस 1094 छात्रों को मेरिट के स्थान पर कन्या विद्याधन का लाभ मिलेगा। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद के अलावा सीबीएसई, आईएसई बोर्ड की 25 फीसदी छात्राआें को यह धनराशि मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद उर्दू मदरसा की छात्राआें की संख्या पांच फीसदी होगी। इसमें 20 फीसदी अल्पसंख्यक तथा 21 फीसदी अनुसूचित वर्ग व जनजाति वर्ग की छात्राएं होंगी।

इस वर्ष जनपद में करीब पंद्रह हजार से अधिक छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुई है जिसमें माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से करीब 14 हजार छात्राआें ने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राआें को कन्या विद्याधन की धनराशि पाने के लिए आवेदन नहीं करना है। जो छात्राएं मेरिट के आधार पर कन्या विद्याधन की परिधि में आती है उनका सम्बंधित विद्यालयों से सत्यापन किया जा रहा है। प्रधानाचार्यों द्वारा सत्यापन हो जाने पर सम्बंधित छात्रा का विवरण व मोबाइल नम्बर आदि जानकर सम्बंधित छात्रा के खाते में भेजने की कार्यवाही होगी। सीबीएसई व आईएसई बोर्ड से इतनी अनुसूचित वर्ग की छात्राएं उपलब्ध नहीं है, जितना लक्ष्य है जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से उत्तीर्ण होने वाली छात्राआें की संख्या सबसे ज्यादा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख