शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Know Your Panchayat Portal: पंचायत दफ्तर जाने की ज़रूरत ख़त्म! घर बैठे देखें गाँव की पूरी जानकारी बस एक क्लिक में

Know Your Panchayat फीचर हर ग्रामीण नागरिक के लिए बेहद उपयोगी है। अगर आप अपने गाँव की पंचायत, प्रतिनिधियों, योजनाओं या प्रशासनिक जानकारी जानना चाहते हैं, तो यह पोर्टल आपके लिए आसान और भरोसेमंद साधन है। अब पंचायत की जानकारी सिर्फ दफ्तर तक सीमित नहीं, बल्कि आपके मोबाइल स्क्रीन तक पहुँच चुकी है।

· · 2 मिनट

Know Your Panchayat Portal: पंचायत दफ्तर जाने की ज़रूरत ख़त्म! घर बैठे देखें गाँव की पूरी जानकारी बस एक क्लिक में

National Panchayati Raj Day 2026: ग्रामीण भारत को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने eGramSwaraj Portal शुरू किया है। इस पोर्टल का Know Your Panchayat फीचर नागरिकों को अपनी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन देखने की सुविधा देता है। अब लोगों को पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि मोबाइल या लैपटॉप से पंचायत की प्रोफाइल, जनप्रतिनिधियों की जानकारी, योजनाएं, विकास कार्य और अन्य विवरण आसानी से देखे जा सकते हैं।

क्या है Know Your Panchayat फीचर?

Know Your Panchayat,eGramSwaraj पोर्टल का एक सार्वजनिक फीचर है, जहाँ कोई भी नागरिक अपनी पंचायत की बुनियादी जानकारी ऑनलाइन देख सकता है। यह सुविधा पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने और आम लोगों को स्थानीय प्रशासन से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यहाँ पंचायत का नाम, स्तर, स्थान और अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध रहते हैं।

कैसे देखें अपनी पंचायत की जानकारी?

सबसे पहले eGramSwaraj पोर्टल पर जाएं। वहाँ Know Your Panchayat विकल्प चुनें।
इसके बाद आपको कुछ जानकारी भरनी होगी-जैसे
राज्य (State) चुनें
पंचायत स्तर चुनें (Gram Panchayat / Block Panchayat / District Panchayat)
गाँव या पंचायत का नाम चुनें
Captcha भरें
Get Report पर क्लिक करें
इसके बाद आपकी पंचायत से जुड़ी पूरी रिपोर्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।

कौन-कौन सी जानकारी मिलती है?

Know Your Panchayat रिपोर्ट में आमतौर पर पंचायत से जुड़ी ये जानकारियां देखी जा सकती हैं:
पंचायत का पूरा नाम
पंचायत का स्तर
जिला, ब्लॉक और गाँव का नाम
पंचायत कोड
निर्वाचित प्रतिनिधियों की जानकारी
पंचायत कार्यालय का पता
संपर्क विवरण (जहां उपलब्ध हो)
पंचायत क्षेत्र से जुड़ी प्रशासनिक जानकारी
यह सुविधा नागरिकों को अपनी पंचायत की पहचान और संरचना समझने में मदद करती है।

देख सकते हैं पंचायत के विकास कार्य भी

eGramSwaraj पोर्टल पर पंचायत प्रोफाइल के अलावा योजना, बजट, प्रगति रिपोर्ट, वित्तीय खर्च और पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी अलग-अलग मॉड्यूल में उपलब्ध रहती है। इससे लोग जान सकते हैं कि उनके गांव में कौन-कौन से विकास कार्य चल रहे हैं या पूरे हो चुके हैं।

आम लोगों को क्या फायदा?

इस पोर्टल से ग्रामीण नागरिकों को कई बड़े फायदे मिलते हैं:
पंचायत की जानकारी घर बैठे मिलेगी
पारदर्शिता बढ़ेगी
योजनाओं की निगरानी आसान होगी
जनप्रतिनिधियों की जानकारी मिलेगी
विकास कार्यों पर नजर रख सकेंगे
शिकायत और सुझाव देने में मदद मिलेगी

क्यों है यह जरूरी?

पहले पंचायत से जुड़ी जानकारी लेने के लिए लोगों को दफ्तर जाना पड़ता था। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से जानकारी तुरंत मिल रही है। इससे गांव के लोग अधिक जागरूक हो रहे हैं और पंचायत व्यवस्था में जनभागीदारी भी बढ़ रही है। eGramSwaraj ग्रामीण भारत में डिजिटल गवर्नेंस का मजबूत उदाहरण बनकर उभरा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख