शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एेसे मगाएं डाक द्वारा गंगाजल

· · 1 मिनट

एेसे मगाएं डाक द्वारा गंगाजल

लखनऊ। डाक विभाग की गंगाजल वितरण योजना का शुभारंभ सोमवार को प्रदेश के सात डाकघरों में की गई। इन डाकघरों में लोग ऋषिकेश और गंगोत्री का गंगाजल निर्धारित शुल्क देकर हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं लोग ऑनलाइन गंगाजल की बुकिंग करेंगे तो डाक विभाग उसकी डिलीवरी भी करेगा। इसके लिए गंगाजल के अलावा स्पीड पोस्ट का शुल्क भी लिया जाएगा।

डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल के निदेशक (डाक) वीके दक्ष ने हजरतगंज जीपीओ में गंगाजल वितरण योजना का शुभारंभ किया। जीपीओ के साथ चौक डाकघर में भी गंगाजल वितरण के लिए एक विशेष काउंटर खोला गया है।

इसके अलावा इलाहाबाद जीपीओ, आगरा जीपीओ, बरेली जीपीओ, गोरखपुर जीपीओ और कानपुर जीपीओ में भी मंगलवार से गंगाजल वितरण योजना शुरू हो गई। निदेशक डाक ने बताया कि गंगाजल 200 और 500 मिलीलीटर की पैकिंग में मिलेगा।

ऋषिकेश का 200 मिलीलीटर का गंगाजल का हैंडलिंग चार्ज 15 और उसकी पैकेजिंग का शुल्क 13 रुपए है। यह गंगाजल 28 रुपए में मिलेगा जबकि 500 मिलीलीटर गंगाजल 38 रुपए का है, जिसमें 22 रुपए हैंडलिंग और 16 रुपए पैकेजिंग शुल्क शामिल है। वहीं गंगोत्री का 200 मिलीलीटर का गंगाजल 38 रुपए का जबकि 500 मिलीलीटर का गंगाजल 51 रुपए का होगा।

डाक विभाग गंगाजल मंगवाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधा देगा। ऑन लाइन के तहत लोग डाक विभाग की वेबसाइट पर आर्डर बुक कर सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख