रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पाक अधिकृत कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, पांच की मौत, पचास घायल

· · 1 मिनट

पाक अधिकृत कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, पांच की मौत, पचास घायल

पाक अधिकृत कश्मीर सहित भारत और पाकिस्तान के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र पाक अधिकृत कश्मीर के जाटलान में था। रेक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई।

भूकंप से पाक अधिकृत कश्मीर के मीरपुर में एक बहुमंजिला इमारत ढह गया, जिसमें 50 से अधिक लोग दब गए। अभी तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मलबा हटाने का काम जारी है। झटका इतना तेज था कि सड़कों में दरारें आ गईं और गाड़ियां जमींदोज हो गई। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद सहित स्वात, खैबर, एबटाबाद, झेलम और रावलपिंडी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

https://twitter.com/hashtag/earthquake

वहीं उत्तर भारत के कई इलाकों में भी इन झटकों को महसूस किया गया। राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया। भारत में कहीं से भी जान-माल की नुकसान की कोई खबर नहीं है।

(खबर को अपडेट किया जा रहा है…)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख