गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, एक महिला की मौत

· · 2 मिनट

महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, एक महिला की मौत

लखनऊ। महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यह एक कम तीव्रता का भूकंप था, इसलिए जान-माल का अधिक नुकसान नहीं हुआ। महाराष्ट्र के पालघर में एक मकान के ढह जाने से एक महिला की मौत हो गई।

पालघर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि लगातार भूकंप आने से लोग घबरा गए हैं और वे जिले में बार-बार हो रही इस प्रकार की दुर्घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि दहानू और तलसारी तालुकों में देर रात एक बजकर तीन मिनट पर 3.8 और देर रात सवा एक बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।

इस बीच दहानू, तलसारी और बोइसर में देर रात 2.9 और 2.8 तीव्रता के दो और भूकंप आए। ठाणे जिले में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन कोष के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि दहानू के वासवलापाडा में एक मकान के ढह जाने से रिश्या मेघवले (55) की मौत हो गई।

विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर में बुधवार को भी 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। उन्होंने बताया कि बुधवार से जिले में सात बार भूकंप आ चुका है। विवेकानंद ने बताया कि सभी भूकंपों का केंद्र डुंडलवाड़ी गांव में करीब 10 किलोमीटर गहराई में था।

https://t.co/Njr6ZuiuYy

अधिकारी ने बताया कि भूकंप आने के दौरान बारिश होने के कारण लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हुई। दहानू में पिछले साल नवंबर से इस प्रकार के भूकंप आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर का केंद्र डुंडलवाड़ी गांव में था।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूकंप के झटके

वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी बुधवार रात मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्य के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चंबा में देर रात 12.47 बजे भूकंप झटके महसूस किए गए। यह हल्की तीव्रता का भूकंप था, जिसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विभाग ने बताया कि जिले के जनजातीय जिले किन्नौर में भी दो दिन पहले मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

https://t.co/7SVqE9N4yN

(भाषा से इनपुट के साथ)


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख