शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दयाशंकर सिंह को राहत नहीं, कोर्ट का FIR ख़ारिज करने से इनकार

· · 1 मिनट

दयाशंकर सिंह को राहत नहीं, कोर्ट का FIR ख़ारिज करने से इनकार

लखनऊ। BJP से निकाले गए और गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे दयाशंकर सिंह को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दयाशंकर की FIR खारिज करने की याचिका खारिज कर दी है। अब इस मामले में 8 अगस्त को सुनवाई होगी।

लखनऊ की CJM कोर्ट ने जारी किया वॉरंट

दयाशंकर ने गिरफ्तारी से बचने और FIR खारिज करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की थी। जिस पर गुरुवार को फैसला होना था। यूपी पुलिस दयाशंकर सिंह की तलाश कर रही है। लखनऊ की CJM कोर्ट ने दयाशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

मायावती ने बोला BJP पर हमला

BSP सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि भले ही BJP ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है लेकिन, उन्हें मदद दे रही है। मायावती के मुताबिक़ दयाशंकर सिंह BJP शासित राज्य में भी छिपे हुए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख