शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दुबई : गुरुद्वारे ने 101 देशों के लोगों को नाश्ता परोसकर रिकॉर्ड बनाया

· · 1 मिनट

दुबई : गुरुद्वारे ने 101 देशों के लोगों को नाश्ता परोसकर रिकॉर्ड बनाया

दुबई (आईएएनएस)। दुबई के एक गुरुद्वारे ने विभिन्न देशों के अधिकतम लोगों को मुफ्त में नाश्ता परोसने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यहां जेबेल अली स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में घंटे भर के कार्यक्रम में 101 देशों के 600 लोगों के लिए महाद्वीपीय नाश्ता परोसा गया। इसके लिए गुरुद्वारे का नाम गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक ‘विविधता के लिए नाश्ता’ था।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूली बच्चों, सरकारी अधिकारियों और कूटनीतिज्ञों ने इस समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी मुख्य अतिथि थे।

शहर के विभिन्न भागों से लोग जेबेल अली गार्डन में जमा हुए और मैराथन नाश्ते के समारोह के लिए लगाया गया अस्थायी तंबू पूरी तरह से भर गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की कि गुरुद्वारा ने 2015 में इटली के मिलान एक्सपो में नुटेला द्वारा आयोजित 55 देशों के लोगों द्वारा महाद्वीपीय नाश्ते के पहले के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के अध्यक्ष सुरेंद्र कंधारी ने कहा, “सिख धर्म ने हमेशा से विविधता को गले लगाया है क्योंकि यह हमारे विश्वास और धर्म का हिस्सा है। हम सभी मानव हैं और सबका सम्मान किया जाना चाहिए।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख