शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दोबारा नहीं होगा जाट आंदोलन: राजनाथ सिंह

· · 1 मिनट

दोबारा नहीं होगा जाट आंदोलन: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली (भाषा)। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जाट आंदोलन के दोबारा शुरू होने की आशंका को खारिज किया है। गृहमंत्री ने कहा कि इस समस्या का कोई हल ज़रूर निकाल लिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से फोन पर बात की और हालात का जायज़ा लिया। गृह मंत्री ने कहा, ‘मैंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की है। किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुझे विश्वास है कि इसका कोई समाधान निकाल लिया जायेगा।’ जाटों ने राज्य सरकार को उनकी मांगों को पूरा करने के लिए 72 घंटे की समयसीमा तय की थी। उन्होंने कहा कि वो आगे की रणनीति के बारे में हरियाणा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से बैठक के बाद फैसला करेंगे।

बहरहाल, आंदोलन की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने संवेदनशील ज़िलों में अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस को तैनात किया गया है। राज्य में लोगों में भरोसा कायम करने के लिए कई जगहों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। केंद्र ने राज्य के लिए 8,000 अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भेजा है और इन्हें रोहतक, झज्जर जैसे संवेदनशील ज़िलों में तैनात किया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख