शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दमिश्क में कार में भीषण विस्फोट: सरकारी समाचार एजेंसी

· · 1 मिनट

दमिश्क में कार में भीषण विस्फोट: सरकारी समाचार एजेंसी

दमिश्क (भाषा)। दमिश्क में विभिन्न सरकारी इमारतों वाले इलाके में एक भीषण कार विस्फोट होने पर कई लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना ने दी है।

मौके पर मौजूद एएफपी पत्रकार ने कहा कि यह विस्फोट काफर सोउसे जिले की 10 मंजिला इमारत के सामने हुआ। यह स्थान युद्धरत देश की राजधानी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

विस्फोट के बाद जमीन पर मलबे के साथ-साथ विस्फोट में इस्तेमाल हुई कार के टुकड़े भी देखे जा सकते थे। सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला का कहना है कि कार के इन धात्विक टुकड़ों के कारण भी लोग हताहत हुए हैं। इस संदर्भ में वेधशाला ने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

काफर सोउसे में काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स और विदेश मंत्रालय स्थित है। सीरियाई संघर्ष के दौरान यहां शुरुआती बड़े हमले बोले जा चुके हैं। दिसंबर 2011 में दो आत्मघाती बम हमलों मंे 44 लोग मारे गए थे और 166 लोग घायल हो गए थे।

खुफिया सेवाओं और सैन्य सुरक्षा की इमारतों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों के लिए विपक्ष ने सरकार को और सरकार ने अलकायदा को दोषी ठहराया था। सीरिया के गृहयुद्ध में 2.8 लाख से ज्यादा जानें जा चुकी हैं और देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या विदेशों में पलायन कर चुकी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख