शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दिव्यांगों को ख़ास शिक्षा देने की तैयारी

· · 1 मिनट

दिव्यांगों को ख़ास शिक्षा देने की तैयारी

लखनऊ। अब बचपन से मूकबधिर बच्चे भी बिन बोले ही इशारों में सबकुछ कहेंगे। दृष्टिबाधित बच्चे भी बिना देखे पूरी दुनियां को देख सकेंगे। जी हां, यह सुनने में आपको भले ही अटपटा और अजीब लग रहा हो, लेकिन अब हक़ीक़त में ऐसा होने वाला हैं।

प्रदेश का विकलांग जन विकास विभाग ऐसे विशेष बच्चों के लिए खास शिक्षा देने की तैयारी कर रहा है। राजधानी समेत सूबे के आठ मंडलों में मूकबधिर बच्चों के लिए संचालित होने वाले बचपन स्कूलों की संख्या बढ़ाकर अब 18 की जाएगी। दरअसल प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक सूबे के हर मंडल में एक-एक बचपन स्कूल खोलना है। आगामी जुलाई माह से इनमे पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

योजना के लिए दो करोड़ जारी

विकलांग जन विकास विभाग के प्रस्ताव पर न केवल शासन की मोहर लग गई है बल्कि इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। मूलभूत सुविधाओं के लिए दो करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। गोरखपुर, बस्ती, फैजाबाद, कानपुर, गोंडा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ और मिर्जापुर में 10 नए बचपन स्कूलों की स्थापना करने का प्रस्ताव है। जिलाधिकारियों की ओर से स्थान की तलाश चल रही है। इस महीने के अंत तक स्कूलों में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया हो जाएंगी।

विशेष बच्चों को मिलेगी खास शिक्षा

राजधानी लखनऊ के निशातगंज में संचालित होने वाले बचपन स्कूल में श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित और मानसिक मंदित बच्चों को पढ़ाने के लिए हर विधा में दो विशेष शिक्षकों की तैनाती हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए विशेष उपकरणों के साथ ही सभी सुविधाएं नि:शुल्क दी जाती हैं। नए 10 स्कूलों में विशेष शिक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख