शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री चुना गया

· · 1 मिनट

दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री चुना गया

लखनऊ। लखनऊ में आज भाजपा कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री और दिनेश शर्मा केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री चुना गया है।

इससे पहले यूपी में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी अटकलों के बीच केशव प्रसाद मौर्या और योगी आदित्य नाथ के समर्थक अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रदेश कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन भी किया था तब दिल्ली में केशव ने कहा कि यूपी में सीएम पद की कोई रेस नहीं है।

जश्न मनाते केशव प्रसाद मौर्य, योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। ये भी पढ़ें- UPCM : हठयोग से राजयोग का नाम है योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने अभी तक मुख्यमंत्री पद का नाम तय नहीं किया था। लखनऊ में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये नाम तय किया गया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, योगी आदित्यनाथ और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सहित कई नेता मुख्यमंत्री की रेस में थे। आखिरी निर्णय भाजपा संसदीय बोर्ड ने देर शाम को लिया।

यूपी में 40 फीसदी हिंदू वोटों पर कब्जे के लिए भाजपा का ‘योगी’ मंत्र

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख