शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दिल्ली में संपूर्ण जंगलराज: केजरीवाल

· · 1 मिनट

दिल्ली में संपूर्ण जंगलराज: केजरीवाल

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संपूर्ण जंगलराज है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप राज्यपाल नजीब जंग पर खराब होती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उत्तर-पूर्व दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में कल 50 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या के मामले का संदर्भ देते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और उप राज्यपाल से (अपराध पर नियंत्रण के लिए) कुछ करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘देखिये, दिल्ली में क्या हो रहा है।” केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘दिल्ली में संपूर्ण जंगलराज है। उपराज्यपाल और मोदी जी कानून व्यवस्था संभालने में विफल रहे। उन्होंने खराब होती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए क्या किया है। यह मोदी राज के दो साल हैं।”

आप सरकार मांग करती रही है कि दिल्ली पुलिस पर नियंत्रण, दिल्ली सरकार को सौंपा जाय। मौजूदा व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख