शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दहेज हत्या मामले में पति, सास-ससुर को सजा

· · 1 मिनट

दहेज हत्या मामले में पति, सास-ससुर को सजा

बांदा (भाषा)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में मृतका के पति, सास और ससुर को दोषी करार देते हुए कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता मूलचंद्र कुशवाहा ने बुधवार बताया कि मटौंध कस्बे में पुलिस ने चार सितम्बर 2013 को नवविवाहिता अर्चना का फांसी से लटकता शव बरामद किया था। मृतका के पिता द्वारिका की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर अदालत में अर्चना के पति राजेश साहू, सास प्रेमा देवी और ससुर मूलचंद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

उन्होंने बताया कि अपर जिला न्यायाधीश के.के.अस्थाना की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कल पति राजेश साहू को दस साल और सास प्रेमा देवी तथा ससुर मूलचंद साहू को सात-सात साल कैद और पांच-पांच हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख