शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती है मानव वसा से बनी स्टेम कोशिका

· · 1 मिनट

बुढ़ापे की रफ्तार धीमी कर सकती है मानव वसा से बनी स्टेम कोशिका

वाशिंगटन (भाषा)। वैज्ञानिकों ने पाया कि मानव वसा से विकसित स्टेम कोशिका को उम्र की रफ्तार घटाने के उपचार में इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि वह त्वचा से विकसित फाइब्रोब्लास्ट से ज्यादा टिकाऊ होती है।

वैज्ञानिकों ने इस बीच वसा कोशिकाओं के कालक्रमगत बूढे़ होने के अध्ययन के लिए एक नया मॉडल विकसित किया है। कालक्रमगत बुढ़ापा उन कोशिकाओं के विपरीत प्राकृतिक जीवन चक्र दिखाता है जिनका गैरप्राकृतिक रुप से अनेक बार विभाजन हुआ है या प्रयोगशाला में उन्हें विभाजन की प्रक्रिया से बलपूर्वक गुजारा गया।

वैज्ञानिकों ने पाया कि सीधे मानव वसा से निकाली गईं स्टेम कोशिकाएं आम समझ के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रोटीन का निर्माण कर सकती हैं। इन स्टेम कोशिकाओं को ‘एडिपोज डिराइव्ड स्टेम सेल’ कहा जाता है।

वैज्ञानिकों ने पाया कि ज्यादा प्रोटीन के निर्माण की उनकी यह विशेषता उन्हें विभाजित होने और अपनी स्थिरता बरकरार रखने की क्षमता देती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख