शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

देवाहुति गंगा की दशा नहीं सुधार पा रही नगर पालिका

· · 1 मिनट

देवाहुति गंगा की दशा नहीं सुधार पा रही नगर पालिका

पीलीभीत। जहां एक ओर प्रधानमंत्री देश की प्रमुख नदियों को स्वच्छ बनाने का अभियान देश भर में चला रहे हैं। वहीं पीलीभीत की देवाहुति नदी की दशा नहीं सुधर पा रही है।

एक तरफ ब्रहमचारी घाट पर जनपद के नागरिक व सामाजिक संगठन देवाहुति गंगा की आरती कर पूजन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिला उद्योग केन्द्र के सामने देवाहुति गंगा में शहर का गन्दा कूड़ा पाटने का काम नगरपालिका पीलीभीत द्वारा किया जा रहा है।

देवाहुति गंगा में फैल रही गंदगी को रोकने की बात पर नगरपालिका पीलीभीत के चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने गाँव कनेक्शन को बताया, ”जिला प्रसाशन पीलीभीत ने देवाहुति नदी के तट पर ही कूड़ा निस्तारण कि जगह दी हुई है, अब बरखेड़ा के पास कूड़ा निस्तारण कि जगह एलॉट की गई है।’’

नगरीय क्षेत्र से होते हुए देवाहुति नदी का पानी आस-पास के सटे गाँवों तक जाता है। जिससे अधिकतर किसान खेती में इस्तेमाल करते हैं। नदी में फैल रहे प्रदूषण के कारण जहां एक ओर नगर में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही ग्रामीणों को खेती लायक पानी नहीं मिल पा रहा है।

”नदी के चारों ओर फैली गंदगी को हटाने के लिए नई कार्ययोजना की प्रक्रिया चल रही है, जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी नगरपालिका पीलीभीत नई जगह पर नगर के कूड़े का निस्तारण करना शुरू कर देगी।’’ प्रभात जायसवाल आगे बताते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख