शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

देश विरोधी नारों से देश को कोई फर्क़ नहीं पड़ेगा : फारुख़ अब्दुल्ला

· · 1 मिनट

देश विरोधी नारों से देश को कोई फर्क़ नहीं पड़ेगा : फारुख़ अब्दुल्ला

मेरठ(भाषा)। जेएनयू मुद्दे पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। फारुख़ अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में इस तरह की नारेबाज़ी आम बात है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारों से न तो देश टूटा है और न ही टूटेगा।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार दिलाये जाने की बात कही थी। लेकिन दो साल बीत गये अभी तक युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। यही नहीं विदेशों में जमा काला धन भी अभी तक वापस नहीं लौटा है। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि दो महीने से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी तक जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा सरकार बनाने के बारे में कोई फैसला नहीं कर पाई है। इसका फायदा आतंकवादियों को मिल रहा है। भारत-पाकिस्तान तनाव के मसले पर फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि ज़मीन का फैसला लड़ाई के मैदान पर नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अचानक पाकिस्तान जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सही कदम है। इससे दोनों देशों के बीच बातचीत का माहौल तैयार होगा। आंतकवाद के सवाल पर फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि देश के विकास के लिए आंतकवाद का खात्मा बेहद जरूरी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख