शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

देश में भारतीय पुलिस सेवा के 908 पद खाली

· · 1 मिनट

देश में भारतीय पुलिस सेवा के 908 पद खाली

नई दिल्ली (भाषा)। देश में भारतीय पुलिस सेवा यानि आईपीएस के 900 से भी ज्यादा पद खाली हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 114 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पद उत्तर प्रदेश में खाली हैं। गृह मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक एक जनवरी 2016 को देश में 908 आईपीएस अधिकारियों की कमी थी जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 4,809 हैं।

कहां कितने पद खाली?

फिलहाल 3,894 आईपीएस अधिकारी सेवारत हैं जबकि वर्ष 2015 के 140 अधिकारी प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं। सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में आईपीएस की 114 रिक्तियां हैं जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 517 है। पश्चिम बंगाल में 88 रिक्तियां हैं जबकि उनकी कुल निर्धारित संख्या 347 है। मंत्रालय के आंकड़े के हिसाब से ओडिशा में 188 आईपीएस अधिकारी होने चाहिए जबकि 79 पद रिक्त हैं। कर्नाटक में 72 पद खाली हैं जबकि उनकी निर्धारित संख्या 215 है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अंतर इस बात के मद्देनजर बहुत बड़ा है कि देश की जनसंख्या लगातार बढती जा रही है। हम हर साल आईपीएस में अधिकाधिक अधिकारियों की भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख